Madhubani News: चोरी से बिजली जलाते चार पर केस, 81 हजार जुर्माना
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के बसैठ पंचायत में अभियान चलाकर चोरी से बिजली जलाते चार लोगों पर 81 हजार 44 रूपये का जुर्माना लगाते हुए एफआईआर दर्ज की गयी है। एफआईआर दर्ज कराते हुए कनीय अभियंता रंजीत कुमार ने लिखा है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सहायक विद्युत अभियंता राहुल रमण, असैनिक सहायक अभियंता रीतिक आनंद, कनीय अभियंता विपिन कुमार, लाइनमैन मो तमजीद की टीम बसैठ गांव के वार्ड 11 के विनोद झा पर 34471 रूपये, लक्ष्मण झा पर 16807 रूपये एवं धीरेंद्र कुमार झा पर 17839 रूपये तथा वार्ड 12 के ललित महतो पर 11927 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। औचक छापेमारी में सभी आरोपी अवैध कनेक्शन से बिजली जलाते रंगे हाथ पकड़े जाने पर कनेक्शन में उपयोग सामान को जब्त कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.