Madhubani News: चोरी की एक बाइक बरामद, दो धराये
मधुबनी, जुलाई 28 -- Madhubani News: लौकही,निज संवाददाता। लौकही थाना पुलिस ने चोरी की एक बाइक को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दो चोर को भी पकड़ लिया। धराये चोरों में नेपाल के सप्तरी जिला के बोदे बरसाइन थाना के खरगपुर श्रीपुर के राजेन्द्र मंडल और दिलीप मंडल को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। बतादें कि सबसे पहले एक चोर ने लौकही बाजार के एक दुकान पर खड़ी बाइक को चोरी करने का प्रयास किया। जिसे ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर लौकही थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने धराये राजेन्द्र मंडल से पूछताछ के बाद दूसरे चोर को भी पकड़ लिया। फिर चोरी की हुई एक बाइक को बरामद कर लिया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.