मधुबनी, अक्टूबर 22 -- पंचर दुकान में चोरी के मामले में गिरफ्तारी Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। एनएच-27 पर रंजीत पेट्रोल पंप के समीप एक पंचर दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग चालक और पिकअप वाहन के मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के सामान से लदे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार वाहन मालिक की पहचान महेशपुर निवासी शिवकुमार महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र निवासी दुकान मालिक परवेज अंसारी रविवार की रात दुकान बंद कर चले गए थे। सोमवार की सुबह करीब चार बजे जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि एक छोटा पिकअप वाहन दुकान के सामने खड़ा है और उसमें दुकान का सामान लादा जा रहा है। उनके शोर मचाने पर वाहन सवार भागने लगे। दुकान मालिक के आवेदन पर प्राथमिक...