Madhubani News: चिकित्सक संगठन कार्यालय का उद्घाटन
मधुबनी, नवम्बर 29 -- Madhubani News: रहिका। रहिका में आल इंडिया आरएमपी ग्रामीण चिकित्सक संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि जिला पार्षद उमर अंसारी थे।डा. सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका अहम है। संगठन उन्हें सशक्त मंच देगा, हितों की रक्षा करेगा। और समस्याओं के समाधान का प्रयास करेगा। उन्होंने एकजुटता, अनुशासन और समर्पण की अपील की।जिला अध्यक्ष डा. प्रवीर कुमार ने कहा कि कार्यालय से सदस्यों को बात रखने का मंच मिलेगा। संगठन को पंचायत से जिला स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यालय अधीक्षक डॉ. मनोज चौधरी ने कहा कि यह कार्यालय संपर्क और संवाद का केंद्र बनेगा। समारोह में कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.