Madhubani News: चामुंडा स्थान में चला स्वच्छता अभियान
मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड के पचही गांव स्थित सिद्धपीठ चामुंडा स्थान में गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस साफ-सफाई एवं स्वच्छता अभियान में बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रावैधिकी मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने झाड़ू से मन्दिर परिसर की साफ-सफाई किया। इस अवसर पर मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि हमलोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छता अभियान के बाद पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंदिर परिसर में मंत्री ने पौधरोपण भी किया। यह भी पढ़ें- स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी और सामाजिक संस्कार : रंजना सिंह मंत्री के साथ भाजपा कार्यकर्ता एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.