Madhubani News: चाकूबाजी में जख्मी लड़की पुलिस की नजर से गायब
मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। वाटसन हाई स्कूल कैंपस में शुक्रवार शाम चाकूबाजी की घटना में जख्मी लड़की पुलिस की नजरों से गायब है। पुलिस के अनुसार शहर के सरकारी एवं निजी अस्पतालों में जख्मी लड़की की तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। जानकारी के अनुसार थाना में एफआईआर दर्ज नहीं कराने की मंशा से लड़की एवं उसके साथ आए लोग पुलिस के आने की भनक लगते ही सदर अस्पताल से निकल गये। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी लड़की की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। खोजबीन के दौरान उसका कुछ पता नहीं चला। वाटसन स्कूल ग्राउंड में मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि खजौली थाना क्षेत्र के बिरौल गांव की एक लड़की को गर्दन में चाकू लगने के बाद हिमा दास फिजिकल एकेडमी से जुड़े लोगों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया था। वह फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.