Madhubani News: चहारदीवारी बनेगी, कर्मियों के हित के काम होंगे: डीआईजी
मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने शनिवार को झंझारपुर थाना का गहन निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12:15 बजे थाना पहुंचे डीआईजी ने तीन घंटे से अधिक समय तक थाने की व्यवस्था, लंबित कांडों, अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर की चहारदीवारी बनवाने और पुलिसकर्मियों के कल्याण से जुड़े कार्यों पर भी जोर दिया। थाना पहुंचने पर डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। थाना परिसर में रेड कारपेट बिछाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान एसएसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंहा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ उनका स्वागत किया। डीआईजी ने सबसे पहले थाना भवन का निरीक्षण किया। इसके ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.