मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: घोघरडीहा, निसं। फुलपरास विस क्षेत्र का घोघरडीहा रेलवे स्टेशन आबादी और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के बावजूद रेलवे विकास की मुख्य धारा से अब तक दूर है। बड़ी संख्या में लोग परदेस में रहते हैं। पिछले कई महीनों से सहरसा - छरहट्टा, अमृतसर - कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी - अमृतसर स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही है, लेकिन इसका घोघरडीहा में ठहराव नही हुआ है। लोग मांग कर रहे हैं कि इसे जल्द ठहराव दिया जाए। ताकि विधानसभा वासीयों को राजधानी दल्लिी से नियमित और सीधा कनेक्टिविटी मिल सके। रेलवे द्वारा चलाई जा रही 14627 / 14628 सहरसा - छरहट्टा, 05735 / 05736 अमृतसर-कटिहार तथा 14663/14664 न्यू जलपाइगुड़ी-अमृतसर ट्रेन का ठहराव घोघरडीहा में कर देने से विधानसभा वासियों के यात्रियों को वास्तविक लाभ मिल सकेगा। वार्ड पार्षद अरु...