Madhubani News: घर से बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, अक्टूबर 3 -- Madhubani News: फुलपरास। फुलपरास थाना क्षेत्र के बेल्हा बथनाहा गांव स्थित वार्ड संख्या 13 निवासी रमन कुमार मंडल की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। उन्होंने फुलपरास थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में रमन कुमार मंडल ने बताया कि वह दिनभर मजदूरी करने के बाद घर लौटे और अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर सो गए। सुबह उठने पर बाइक वहां से गायब मिली। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला।थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच और बाइक की बरामदगी के लिए अनुसंधान शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.