Madhubani News: घर से जेवरात व नकदी की चोरी, प्राथमिकी
मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर थाने के ब्लॉक रोड मधेपुर के पास एक भाड़े के घर में अज्ञात चोरों ने जेवरात व नकद रुपये की चोरी की। घटना बुधवार रात घटित हुई है। इस संबंध में मधेपुर सीएचसी में कार्यरत एएनएम संगीता कुमारी ने मधेपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिकी में एएनएम ने घर में रखे गोदरेज से सोने की चेन, कान की बाली, टॉप्स, नथिया, टीका व 4500 रुपये नकद चोरी होने की बात कही है। प्राथमिकी में सभी जेवर मिलाकर वजन करीब पांच तोला बताया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: बंद घर में जेबरात सहित लाखों की चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.