Madhubani News: घर से चोरी करने के आरोप में महिला गिरफ्तार
मधुबनी, नवम्बर 25 -- Madhubani News: मधुबनी। नगर पुलिस ने घर से चोरी करने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि चोरी के मामले में फरार चल रही आरोपित ज्योति मंडल को शहर के बिजली कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। उसी मोहल्ले की जानकी देवी ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करा कर 28 मार्च 2024 को घर में घुसकर चोरी करने की आरोप लगाई थी। उन्होंने बताया कि सोने-चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई थी। पूर्व में ज्योति मंडल के पति भी गिरफ्तार हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.