मधुबनी, नवम्बर 9 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निप्र। अरेर थाना के एक गांव से दीपावली के दिन सुबह पांच बजे से घर से अचानक गायब हुई किशोरी को पुलिस ने चार घंटे के अंदर बरामद किया। मामला अतिसंवेदनशील होते-होते बचा । दरअसल गायब हुई किशोरी के बड़े भाई का कुछ महीने पूर्व ही रामपट्टी जेल में मौत हो गयी थी। युवक की मौत के बाद पीड़ित का गांव राजनीतिक अखाड़ा बना रहा। पुलिस एवं जेल कर्मी पर हत्या के आरोप-प्रत्यारोप में 15 दिनों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री से लेकर बिहार विधानसभा के विपक्षी नेता एवं अन्य विपक्षी दल के आकाओं का दौरा पीड़ित के घर होता रहा। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अचानक मृतक की बहन का घर से गायब होने की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। गायब हुई किशोरी की मां ने तत्काल इसकी सूचान अरेर थाना को दी।सूचना मिलते ही पुलिस की सक्रियता ब...