Madhubani News: घर में घुसकर भाइयों से मारपीट, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, नवम्बर 24 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के भीमपुर पुनर्वास स्थित घर में घुसकर कुछ लोगों ने तीन सगे भाईयों के साथ मारपीट किया। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है। जख्मी 31 वर्षीय अबु शालीम, 21 वर्षीय अबु ओबैस तथा 25 वर्षीय अबु फैजल का इलाज मधेपुर सीएचसी सह रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में अबु राशीद के पुत्र अबु शालीम ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसमें भीमपुर गांव के आठ ज्ञात तथा करीब 15 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। एफआईआर में कहा है कि भीमपुर स्थित आवास पर वे तीनों भाई रहते हैं। जहां आरोपियों ने मारपीट किया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा केस अनुसंधानक एसआई विकाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.