Madhubani News: घर में घुसकर दंपती से की मारपीट, केस दर्ज
मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: लखनौर, निज प्रतिनिधि। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की। घटना का कारण पुराना विवाद बताया जाता है। थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में पीड़िता प्रीति देवी ने बताया है कि रविवार को सुबह करीब 07:30 बजे उसके घर में उसके पति संतोष कुमार पासवान और उनके छोटे देवर के बीच घरेलू बहस हो रही थी।इसी दौरान पड़ोस के दिलीप पासवान सहित आधे दर्जन से अधिक लोग उसके घर में घुस गए और गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे।थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.