मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर थाने के नवादा-लक्ष्मीपुर स्थित घर सह दुकान के सामने से अज्ञात चोर ने एक बाइक चुरा ली। बाइक की चोरी शनिवार 26 सितंबर की रात हुई है। इस संबंध में पीड़ित बाइक स्वामी रविंद्र साहु ने थाना में अज्ञात चोर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा केस अनुसंधानक पीएसआई हृतिक कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...