मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधुबनी। विकसित भारत जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ निर्धारित समय-सीमा में पात्र लाभुकों तक पहुंचाने को लेकर उप विकास आयुक्त-सह-अपर जिला कार्यक्रम समन्वयक सुमन प्रसाद साह ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

योजना की प्रगति की समीक्षा डीआरडीए सभागार में योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में मानव दिवस सृजन, मजदूरी एवं सामग्री मद में भुगतान, प्राथमिकता वाली योजनाओं, ई-केवाईसी, पौधारोपण और लंबित शिकायतों समेत विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में डीपीओ अशोक कुमार राय सहित सभी कार्यक्रम पदाधिकारी और वीबी-जी राम जी से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाना बैठक में योजना के अंतर्गत सृजित मानव...