Madhubani News: ग्रामीण विकास मंत्री ने दिए जांच के निर्देश
मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: बाबूबरही। कुल्हड़िया पंचायत में वर्ष 2023-24 के दौरान अमीन यादव घर से महेश पांडेय के घर तक प्रस्तावित पीसीसी सड़क की राशि बिना निर्माण के ही निकासी किए जाने का आरोप लगाया गया है। पंचायत के वार्ड संख्या-11 निवासी निरज कुमार मेहता ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की थी। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मधुबनी के डीएम को आवेदन में वर्णित तथ्यों के आलोक में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मंत्री के कार्यालय से जारी पत्र में मामले में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.