Madhubani News: गोलीकांड मामले में हथियार व बाइक के साथ धराया
मधुबनी, अक्टूबर 8 -- Madhubani News: बाबूबरही। लदनियां क्षेत्र में गोलीकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तिरहुता गांव से चंद्र यादव के पुत्र आनंद किशोर को हथियार व अपाचे बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। जिला टीम ने उसे बीती रात करीब नौ बजे पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश की दिशा में अहम माना जा रहा। इससे पहले इसी क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हुई लूट के मामले में भी पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लूट की राशि बरामद की थी। इधर, मंगलवार सुबह लदनियां से खाजेडीह जाने वाली मुख्य सड़क पर खाजेडीह के पास बाइक सवार अपराधी ने कॉलेज कर्मी केशवर सिंह को पीछे से चार राउंड गोली मारी। एक गोली उसकी पीठ में लगी। उपचार के बाद उसे रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.