मधुबनी, जुलाई 11 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपलखा स्थित तटबंध पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक अनियंत्रित ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, युवक की हालत बेहद नाजुक और गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ऑन-ड्यूटी चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: तटबंध पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, मधुब...