Madhubani News: गेहुमां नदी में डूबने से छात्रा की मौत
मधुबनी, सितम्बर 27 -- Madhubani News: मधेपुर, निसं। मधेपुर थाने के कुरसों गांव स्थित गेहुमां नदी में डूबने से रविवार दोपहर एक बालिका की मौत हो गई। मृत बालिका किशन चौपाल की पुत्री सोनाक्षी कुमारी(12) बताई गई हैं। वह सातवी कक्षा की छात्रा थी। रविवार दोपहर वह अपनी एक सहेली के साथ गेहुमां नदी में नहाने गई थी। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। उसके साथ नहा रही उसकी सहेली अंजली उसे बचाने की कोशिश की मगर वह नहीं बचा सकी। सूचना मिलने पर परिजन व ग्रामीण नदी किनारे पानी में डूबी बच्ची की खोजबीन की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने डूबी बच्ची का शव पानी से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मधेपुर थाना के एसआई हीरामणि तथा एसआई कंचन कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ कुरसों गांव पहुंचे। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की। मधेपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.