मधुबनी, नवम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। शहर में व्यवसायी परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना के 12 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यवसायियों में आक्रोश गहराने लगा है। इस मुद्दे को लेकर शनिवार को व्यवसायियों की सुरेश साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं होने पर शहर की दुकानें और पूरे शहर को बंद करने का निर्णय लिया गया। व्यवसायियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा व्यवसायी समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा और शहर का कारोबार ठप कर दिया जाएगा। प्रहलाद कुमार पूर्वे ने कहा कि 16 नवंबर 2026 को हुई घटना के संबंध में राहुल कुमार पूर्वे के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया । सुनील...