Madhubani News: गिदराही में आग लगने से लाखों की क्षति
मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: हरलाखी। प्रखंड सह अंचल क्षेत्र के गिदराही गांव में मंगलवार की रात एक घर में आग लग गई। यह घटना बेता परसा पंचायत के वार्ड 11 निवासी ललन कुमार राउत के एस्बेस्टस वाले घर में हुई है। आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। इस आग में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगलगी की इस घटना में 30 हजार रुपये नकद, कपड़े, अनाज, फर्नीचर और जरूरी कागजात आदि जल गए हैं। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की खबर मिलते ही गांव वाले इकट्ठे हो गए और मोटर से पानी डालकर आग बुझाने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ललन की पत्नी अंबिका कुमारी ने बताया कि जब तक वे घर पहुंची, तबतक सभी सामान पूरी तरह जल चुके थे। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार की कमजोर आर्थिक स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.