Madhubani News: गाड़ी से 432 लीटर शराब जब्त, तीन धंधेबाज धराए
मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अररिया संग्राम थाना क्षेत्र में एनएच-27 स्थित अररिया संग्राम ओवरब्रिज के पास पुलिस ने एक थार गाड़ी से 432 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। शराब 12 बोरों में रखी गई थी। तस्करी में इस्तेमाल थार गाड़ी (बीआर 50 एके 7950) को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय योगेंद्र कुमार शाह, सुपौल जिले के निर्मली निवासी 22 वर्षीय अशोक कुमार और भुतहा नरहिया निवासी 23 वर्षीय मिथुन कुमार अंश के रूप में हुई है। अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने बताया कि गश्ती दल ने वाहन की जांच के दौरान शराब के साथ तीनों को पकड़ा। सभी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।अब श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.