Madhubani News: गांव की पहली महिला डॉक्टर बनने पर किया सम्मानित
मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। शहर से सटे रघुनीदेहट पंचायत के हरिनगर की तब्बसुम परवीन ने गांव की पहली डॉक्टर बनकर अपने परिजनों एवं ग्रामीणों को गौरवान्वित किया है। मो अल्लाहउद्दीन एवं सैरा खातून की पुत्री के डॉक्टर बनने पर साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित सोनू कुमार झा सहित अन्य ग्रामीणों ने उन्हें मिथिला की रीति के अनुसार सम्मानित किया। उन्हें सम्मानित करने वालों में मिथिला पेंटिंग में राज्य पुरस्कार प्राप्त संजीव कुमार झा गोलू, मो चांद, मो लाल, मो सुल्तान, मो बिलट, नवीन कुमार झा, मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। तब्बसुम परवीन ने कटिहार मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि आगे वह एमडी कर लोगों की सेवा करना चाहती है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजन एवं ग्रामीण अपने आपको गौरवान्वित महसूस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.