मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: लौकही। खुटौना थाना पुलिस ने गश्ती के क्रम में शुक्रवार को हुदरा चौक के निकट एक किलो गांजा के साथ दो धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये की पहचान लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के भोरिल यादव तथा बलानपट्टी के रव्द्रिर गुरमैता के रुप में की गई है। दोनो बाइक से गांजा लेकर जा रहा था। यह जानकारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार पासवान ने दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...