Madhubani News: गर्मी के साथ जिले में बिजली की खपत बढ़ी
मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले में गर्मी बढ़ते ही बिजली की डिमांड भी बढ़ गयी है। शहर से गांव तक एसी एवं कूलर के कारण लोड बढ़ा है। सामान्य दिनों में औसतन करीब 200 मेगावाट बिजली खपत होती है। दो दिनों से चिलचिलाती धूप एवं उमसभरी गर्मी के कारण पीक आवर के दौरान 250 मेगावाट तक बिजली की डिमांड पहुंच गई है। लौकही सुपर ग्रिड से सहायक अभियंता रितेश कुमार ने बताया कि खपत में हो रही वृद्धि को देखते हुए बिजली कंपनी डिमांड के अनुसार बिजली आपूर्ति कर रही है। मधुबनी शहर का लोड पीक ऑवर में करीब 20 मेगावाट तक पहुंच गया है। जबकि सामान्य दिनों में करीब 13 मेगावाट लोड रहता है। पिछले साल शहर में करीब 20 मेगावाट तक लोड गया था। संभावना है कि गर्मी बढ़ी तो 20 से 22 मेगावाट तक शहर का डिमांड जा सकता है। जिला मुख्यालय सहित करहिया फीडर के उपभोक्ता बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.