Madhubani News: गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
मधुबनी, अक्टूबर 27 -- Madhubani News: लौकही। खुटौना प्रखंड के एक निजी अस्पताल में उस समय अफरा- तफरी मच गई जब रविवार की रात्रि को इलाज के लिए लायी एक गभर्वती महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कारमेघ मध्य पंचायत के शिवनगर गांव के संतोष यादव की पत्नी रंजू कुमारी 30 वर्ष जो गर्भवती थी ,उसे परिजन इलाज के लिए खुटौना स्थित एक निजी क्लिनिक में लाया। परिजनों के अनुसार गर्भवती का समय पूरा हो चुका था। यहां डॉक्टर ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। दवा लेने के बाद उसे दर्द शुरू हुआ और उसकी मौत हो गई। यह स्थिति देख परिजन आक्रोशित हो उठे और काफी हो हंगामा किया। अस्पताल परिसर और बाहर में कुछ देर के लिए इफरा तफरी मच गई। धटना की सूचना पर खुटौना थाना अध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। काफी हो हंगामा के बाद पुलिस प्रशासन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.