मधुबनी, सितम्बर 20 -- Madhubani News: मधेपुर/लखनौर। लखनौर प्रखंड के झंझारपुर नगर परिषद वार्ड 26 पथराही टोला में प्रणामी मंदिर के निकट सात दिवसीय गणेश पूजनोत्सव की धूम मची हुई है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूजा पंडाल सहित आसपास का परक्षिेत्र गुंजायमान हो गया है। पूजा समिति के सदस्य शिल्पकार जीतेन्द्र कुमार द्वारा बनाई गई दाता गणेश, महादेव, पार्वती, रिद्धि-सिद्धि सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा आकर्षक छटा बिखेर रही है। प्रथम दिन से क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो आध्यात्मिक हो गया है। भारी संख्या में श्रद्धालुभक्त पहुंच रहे हैं। आस्था, श्रद्धा व विश्वास का पताका लहरा रहा है। भक्ति की सरिता बह रही है। सुबह व शाम आरती समय का दृश्य बड़ा ही मनोहारी लगता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: गणपति बप्पा मोरया अब की बरस तू जल्दी आ.... काफी संख्या म...