मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी बाजार की मुख्य सड़क पर बने जानलेवा गड्ढे अब राहगीरों की जान पर भारी पड़ने लगे हैं। शनिवार की संध्या विद्यापति चौक के निकट बीच सड़क पर बने पानी भरे गड्ढे में ई-रिक्शा फंसने से नवजात बच्चे के साथ बैठी एक महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में मां और बच्चे की जान बाल-बाल बच गई। दोनों को हल्की चोटें आई। हादासा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर के लिए सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ एकत्रित हो गई।ई-रिक्शा बेहटा हाट की ओर से आ रहा था। विद्यापति चौक के समीप सड़क पर बने पानी भरे गड्ढे में उसका पहिया अचानक फंस गया। ई-रिक्शा की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया और गोद में बच्चे को लेकर बैठी महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तत्परता दि...