मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। स्थानीय वाटसन प्लस टू उवि खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय सुरेंद्र नारायण सिंह मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एनसीए दबंग और एनसीए फाइटर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एनसीए फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए।

फाइनल मैच का परिणाम लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीए दबंग की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया। टीम की जीत के नायक आयुष राज रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज में नाबाद शतक जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम मुकेश रंजन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, स्वस्थ श...