मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के पाली गोट टोल में बिजली करंट की चपेट में आने से राम प्रबोध मिश्र की 22 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार मिश्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। युवक की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छाया है।

मौत का कारण परिजनों ने शव को पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया है। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपूर्त कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि बधार के एक धान के खेत में युवक का शव देखकर इसकी जानकारी ग्रामीणों एवं पुलिस को दी गई। तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में बिजली की तार बिछा हुआ था। संभवत: इसके चपेट में आने से इसकी मौत हुई है। तथाकथित यह भी कहा जा रहा था खेतों में लगे धान की फसल को आवारा पश...