Madhubani News: खेत में खाद छिड़कने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत
मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। घोघरडीहा थाना क्षेत्र की केवटना पंचायत के वार्ड संख्या 7 में रविवार को खेत में खाद छिड़कने के दौरान करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंहेश्वर मंडल (50) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सिंहेश्वर मंडल अपने खेत में खाद छिड़क रहे थे। इसी दौरान सिंचाई के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची घोघरडीहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: जर्जर बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत घटना के बाद मृतक के परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.