मधुबनी, अगस्त 25 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। इस साल की खरीफ सीजन में प्रखंड क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण खेतों में धान की फसल झुलसने लगी है। मैदानी और तटीय इलाकों में कई जगहों पर अब तक पूर्ण रूप से धान की रोपाई भी नहीं हो सकी है। कमला बलान जैसी प्रमुख नदी में भी पानी का स्तर लगातार गिर रहा। नदी में कई जगह गाद के टीले उभर आए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान अर्जुन यादव, मोहन पांडे, हीरालाल राय आदि ने बताया कि नहर वाले क्षेत्रों में सिंचाई की समस्या अपेक्षाकृत कम है। लेकिन अन्य इलाकों में किसान पानी के लिए परेशान हैं। किसानों ने यह भी बताया कि एक-दो स्थानों को छोड़ कर अधिकांश जगहों पर सरकारी नलकूप सिंचाई के लिए उपयोगी साबित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ...