मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: मधवापुर , निज प्रतिनिधि। मधवापुर थाना क्षेत्र के रामपुर में शुक्रवार सुबह खून से लथपथ राजमिस्त्री फजलुम का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। फजलुम बिरीत गांव निवासी मो. यूनुस का पुत्र था। उसके सिर पर गहरे जख्म और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। लोगों ने हत्या की आशंका जतायी है। फजलुम के भाई आलम ने बताया कि दोनों भाई पुपरी में राजमिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार शाम दोनों काम खत्म कर घर लौटे थे। इसके बाद फजलुम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह रामपुर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। फजलुम अपने पट्टीदारों के साथ रहता था, जबकि उसके बच्चे बाहर रहते हैं।

रामपुर में मिला राजमिस्त्री का शव फॉरेंसिक टीम ने जुटाए...