मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। मकिया से विशनपुर की ओर जाने वाली खिरोई नदी में धीमी गति से पानी का घटना शुक्रवार की सुबह से शुरू हो गया है। पानी घटने के साथ स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं पानी का रफ्तार अधिक तेज(करंट) रहने से तटबंध पर दवाब अभी भी जारी है। नदी लबालब भरे रहने से तटबंध के निचले हिस्से में कटाव होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं साहरघाट की ओर से आ रही धौस नदी में भी पानी का घटना शुरू हो गया है। पानी लाल निशान से नीचे बह रहा है। उछाल कहीं से भी नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: खिरोई नदी में बढ़ रहा पानी, बढ़ा दबाव स्थानीय लोगों ने बताया कि फिलहाल नदी उछलने से बधार में पानी फैलने की आशंका समाप्त है पर अधिक करंट के कारण तटबंध क्षतिग्रस्त होने की अशंका से नकारा नहीं जा सकता है...