Madhubani News: खाद की तय कीमत से ज्यादा वसूली पर विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई
मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। अंधराठाढ़ी प्रखंड के ई-किसान भवन परिसर में बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमन कुमार की अध्यक्षता में उर्वरक विक्रेताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को सरकार द्वारा तय दरों पर समय पर खाद उपलब्ध कराने और प्रखंड में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रमुख राम बहादुर मंडल ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने या किसी भी तरह की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से किसानों के हित में समय पर खाद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। वहीं, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमन कुमार ने किसानों को आश्वस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.