Madhubani News: खतरे के निशान से नीचे उतरी कमला बलान,तटबंधों पर कम हुआ दबाव
मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। विगत दो दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बहकर तबाही का डर पैदा कर रही कमला बलान नदी के मिजाज में बुधवार को थोड़ी नरमी देखी गई। नदी के जलस्तर में करीब एक मीटर की कमी दर्ज की गई है, जिससे तटबंध के आसपास रहने वाले स्थानीय ग्रामीणों और जिला प्रशासन ने बड़ी राहत की सांस ली है। नदी में पानी घटने के साथ ही इसके संवेदनशील तटबंधों पर बना भारी दबाव भी अब काफी कम हो गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के फ्लड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह 10 बजे से नदी के जलस्तर में गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- बिहार में कोसी, गंडक और गंगा उफान पर; चंपारण के कई इलाकों में बाढ़, सुपौल-सहरसा में भी फैला पानी शाम छह बजे तक लगातार कमी आते हुए नदी का जलस्तर 50.20 मीटर पर आकर स्थिर हो गया। विभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.