Madhubani News: खजौली सीएचसी में लगाए जाएंगे 16 सीसीटीवी कैमरे
मधुबनी, सितम्बर 13 -- Madhubani News: खजौली। सीएचसी खजौली में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ चंदन कुमार ने की। बैठक में पिछली बैठक की संपुष्टि करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में रोगी कल्याण समिति की राशि से सीएचसी की ओपीडी भवन का रंग-रोगन कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह समिति के सचिव डॉ. ज्योतींद्र नारायण ने अस्पताल में हाईटेक 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर बीडीओ चंदन कुमार ने कहा कि रोगी कल्याण समिति मद में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है। इसलिए प्रखंड योजना के षष्ठम वित्त आयोग की राशि से अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रयास किया जाएगा। समिति के सदस्य सुमित कुमार सिंह एवं सीताराम रविदास ने अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.