Madhubani News: खगड़िया टीम ने जीता फुटबॉल फाइनल कप
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- खगड़िया ने पटना को हराकर जीता फाइनल कप Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। श्री श्री 108 दुर्गा पूजा समिति, खजौली के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को हाई स्कूल खजौली के खेल मैदान में खगड़िया और पटना की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खगड़िया की टीम ने पटना को 4-2 गोल से पराजित कर फाइनल कप पर कब्जा जमा लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों ने जमकर तालियां बजाईं। मैच में खगड़िया की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पटना के खिलाफ चार गोल दागे, जबकि पटना की टीम दो गोल ही कर सकी। इस तरह खगड़िया की टीम ने दो गोल के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। पूरे मैच के दौरान मैदान में रोमांच बना रहा और हजारों की संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों ने मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.