Madhubani News: कौआहा में चेक डैम के निर्माण से 275 हेक्टेयर में होगी सिंचाई
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: हरलाखी। कौआहा बरही गांव के बीच करीब सात करोड़ रुपये की लागत से चेक डैम का निर्माण हो रहा है। इस डैम से 134 क्युसेक पानी डिस्चार्ज होगा। जिससे 275 हेक्टेयर में सिंचाई होगी और दो हज़ार से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसको लेकर रविवार को बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के तहत लघु सिचाई अंचल दरभंगा के अधीक्षण अभियंता संजीव नयन ने प्रखंड क्षेत्र के कौआहा बरही गांव में अवस्थित थूमहानी नदी पर बन रहे चेक डैम का मुआयना किया। जहां विभागीय मधुबनी प्रमंडल के एसडीओ मणिकांत पाठक, दीपशिखा सिन्हा, जेई अरुण कुमार व आतिश कुमार अमर के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी वेलब्लू हाईटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि सूरज कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।
चेक डैम का महत्व इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने बताया कि यह चेक डैम लघु जल संसाधन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.