मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। नेपाल की तराई व कोसी नदी के तटीय क्षेत्रों में बारिश हुई है। जिससे कोसी नदी की जलस्तर में वृद्धि हुई है। यह भी पढ़ें- सुपौल : कोसी बराज पर जलप्रवाह स्थिर, बराहक्षेत्र में बढ़ा डिस्चार्ज, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानीजलभराव की स्थिति कोसी की जलस्तर में वृद्धि से मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र का गढ़गांव, बसीपट्टी का पूर्वी भाग, भरगामा एवं बकुआ पंचायत स्थित कोसी की मुख्य धार पानी से भर गया है। जबकि कोसी की शाखा धार में भी पानी भर रहा है। गढ़गांव पंचायत के असुरगढ़, गोबरगढ़ा, लुचबनी, परियाही, मेनाही, बक्सा एवं गेवाल टोला के निचले सरेह क्षेत्र में थोड़ा पानी पसरा है। हालांकि, इस वृद्धि के बाद भी बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है। मुख्य व शाखा धार पानी से भर गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : पहली बार ...