Madhubani News: कोसी बराज पर 2.70 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज , दियारा क्षेत्र में बाढ़ की आशंका
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: मधेपुर। नेपाल की तराई व कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शुक्रवार शाम छह बजे कोसी बराज पर पानी का डिस्चार्ज बढ़ते क्रम में 2 लाख 70 हजार 740 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया, जो इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। शाम छह बजे भी जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी था। जलस्तर बढ़ने से मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र के गढ़गांव, बसीपट्टी के पूर्वी भाग, भरगामा व बकुआ पंचायत स्थित कोसी की मुख्य धार पानी से भर गई है। शाखा धार में भी पानी बढ़ रहा है। गढ़गांव पंचायत के असुरगढ़, गोबरगढ़ा, लुचबनी, परियाही, मेनाही, बक्सा व गेवाल टोला के निचले सरेह क्षेत्र में कहीं-कहीं पानी पसरा है। यह भी पढ़ें- नेपाल में झमाझम बारिश से बिहार में हाई अलर्ट, गंडक और कोसी नदी के पानी में भारी बढ़ोतरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.