मधुबनी, सितम्बर 27 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। कोसी का तेवर थमने के बाद भी मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा क्षेत्र में तबाही है। सुपौल जिले की सीमा से सटे गढ़गांव पंचायत का पूर्ण पंचायत तथा बसीपट्टी पंचायत के कोसी सुरक्षा बांध से पूर्वी भाग में स्थिति दुश्वार बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कोसी नदी के उफनाने से मधेपुर के दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानीसंपूर्ण स्थिति गढ़गांव पंचायत में लोगों के आंगन से पानी निकल चुका है। लेकिन दियारा में निचले सरेह भूभाग में स्थित घरों के मुहाने तक पानी है। अभी भी गढ़गांव पंचायत का गढ़गांव, गोबरगढ़ा, मेनाही, परियाही, भवानीपुर, बगेवा, बक्सा टोल, असुरगढ़, गेवाल टोल, लुचबनी तथा बसीपट्टी पंचायत का वार्ड सात, आठ एवं नौ बाढ़ की पानी से घिरकर टापू की तरह प्रतीत हो रहा है।स्थानीय नेताओं की रिपोर्ट गढ़गांव पंचायत के...