Madhubani News: कोर्ट में पॉश मशीन से जमा होगी जुर्माने की राशि
मधुबनी, नवम्बर 6 -- Madhubani News: मधुबनी,विसं। कोर्ट में जुर्माने की राशि जमा करने के लिए लोगों को अब कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना होगा। नकद पैसे लेकर लाइन में लगने से भी मुक्ति मिलेगी। अब पॉश मशीन से लोग डिजिटल और कैशलेस भुगतान कर सकेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय ने परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे,स्पेशल जज रचना राज,नीरज कुमार त्यागी, सीजेएम प्रमोद कुमार महथा एवं एसबीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार के साथ संयुक्त रूप से डिजिटल काउंटर पर स्वैप व पॉश मशीन का उद्घाटन किया। न्यायाधीश के सामने पक्षकार ने 500 का चालान काटकर इसकी शुरुआत की।कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि जुर्माना जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एसबीआई के सौजन्य से चार पॉश मशीन लगाई गयी है। लोग पॉश मशीन के जरिए भुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.