Madhubani News: कोर्ट परिसर में पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हुआ बंदी
मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। झंझारपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से ट्रांजिट रिमांड का आरोपी पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी को कोर्ट से जीआर रुम की ओर ले जाने के दौरान हथकड़ी नहीं पहनाई गई थी। इसी का फायदा उठाकर वह पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकला। हालांकि, हथकड़ी नहीं लगाए जाने की बात हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी में नहीं कही गई है। घटना शनिवार सात नवंबर की देर शाम की है। फरार आरोपी की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव निवासी हरि प्रसाद यादव के पुत्र राकेश कुमार यादव के रूप में हुई है। उसे फरीदाबाद अपराध शाखा की पुलिस टीम ट्रांजिट रिमांड के लिए झंझारपुर न्यायालय लाई थी। फरीदाबाद में उसके विरुद्ध एक नवंबर 2026 को बीएनएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.