मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। कोजागरा (शरद पूर्णिमा) पर इस बार कई दुर्लभ योग बन रहा है। इस पर्व पर हर्षण योग, वज्र योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग 25 अक्टूबर को शाम 7:22 बजे से अगले दिन सुबह 6:29 बजे तक रहेगा। यह योग अश्विनी नक्षत्र और रविवार के अद्भुत संयोग से बन रहा है। इन संयोगों में मां लक्ष्मी की पूजा, दान- पुण्य और शुभ कार्यों का विशेष महत्व रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में इन योगों की उपस्थिति को बेहद कल्याणकारी माना गया है। मिथिला का लोक पर्व कोजागरा 25अक्टूबर को है। इसको लेकर बाजार में पान, मखान और मिठाई की लोग शनिवार को दिनभर खरीदारी किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: शरद पूर्णिमा आज शाम को चार बजकर 57 मिनट पर होगा चंद्रोदय मधुबनी शहर के प्रसिद्ध ज्योतिष व अंक नक्षत्रवेता राजेश ...