मधुबनी, जुलाई 25 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस थाना की कैथिनियां पंचायत के वृद्ध सरपंच राम किसुन दाय (72 वर्ष) को उनके ही कचहरी कार्यालय में एक युवक ने पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना का विवरण हमले में उनका सिर फट गया है। घटना के बाद उपसरपंच व स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस बावत शनिवार को मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोप और कार्यवाही थाना को दिए आवेदन में कहा गया है कि सरपंच अपने पंचायत सरकार भवन स्थित कार्यालय में उपसरपंच विजय कुमार झा उर्फ लड्डू झा और कचहरी सचिव अजय कुमार पासवान के साथ काम निपटा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही गौतम ठाकुर आया और उसने सरपंच पर सड़क निर्माण और स्ट्रीट लाइट...