Madhubani News: केस निष्पादन में बासोपट्टी थाना अव्वल
मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। मधुबनी पुलिस की ओर से जारी रैंकिंग में बासोपट्टी थाना ने कांडों के निष्पादन में जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। थाने की इस उपलब्धि से पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल है। जिला स्तर पर जारी सूची के अनुसार, बासोपट्टी थाना को निर्धारित अवधि में 66 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य दिया गया था। इसके मुकाबले थाना पुलिस ने कुल 71 कांडों का निष्पादन कर 108 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। निर्धारित लक्ष्य से अधिक कांडों का निष्पादन करने के कारण बासोपट्टी थाना जिले में पहले स्थान पर रहा। तीनों पुलिस पदाधिकारी को ग्रामिण एसपी शिवम धाकड़ ने पुरस्कार पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि में पुलिस पदाधिकारियों की सक्रियता और मामलों के त्वरित निष्पादन की अहम भूमिका रही। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बबून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.