Madhubani News: केसीसी ऋण के लिए शिविर आयोजित
मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: बाबूबरही । बाबूबरही टीपीसी भवन सभागार में शुक्रवार को कृषि विभाग की ओर से किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड व केसीसी ऋण उपलब्ध कराने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ बीडीओ संजय कुमार दास और बीएओ राज बिहारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान किसानों को केसीसी ऋण योजना के लाभ और इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। शिविर में एसबीआई, पीएनबी और बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक क्रमशः रौशन कुमार, निखिल गौरव, सुदर्शन झा, कीर्ति कुमार और रवि रंजन कुमार मौजूद थे। वहीं, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ दिगंबर चौधरी, किसान सलाहकार राज नारायण पांडेय, संजय कुमार, रविंद्र कुमार, शंभू नाथ झा, संजय खन्ना और अवधेश सिंह सहित क्षेत्र के कई लाभार्थी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.