मधुबनी, अगस्त 17 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निप्र। कालिदास विद्यापति साइन्स कॉलेज उच्चैठ के तीन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो.डा.गजेंद्र प्रसाद गदकर ने तीनों शिक्षकों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ.अनिल राम को समर्थ पोर्टल पर बेहतर कार्य संपादित करने, डॉ. विनित कुमार को परीक्षा विभाग का सफल संचालन एंव डॉ.दीवाकर प्रकाश को परीक्षा विभाग की कुशल सहायता को लेकर सम्मानित किया गया है। प्राचार्य ने कहा कि तीनो ही शिक्षक अपने-अपने कार्यों का संपादन दक्षता के साथ किया है। इनकी कार्यशैली को देखते हुए इन्हें सम्मनित किया गया है। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ.आलोक कुमार पाठक सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...